लोक अदालत में वर्षों पुराने प्रकरण का आपसी राजीनामे के तहत हुआ निस्तारण
इसी श्रंखला में एसीजेएम संख्या 2 हेमंत जानू के न्यायालय में 32 प्रकरणों का आपसी राजीनामे के तहत निस्तारण किया गया।
न्यायालय रीडर शाह नवाजिस ने बताया कि लोक अदालत के दौरान वर्ष 1986 से लंबित दीवानी प्रकरण सीताराम बनाम आसूराम का लोकअदालत की भावना से राजीनामा पर निस्तारित किया गया।
इस मामले के पक्षकारों के मध्य आपस में अचल संपत्ति के भाग एवं कब्जे बाबत विवाद पिछले 35-40 वर्षों से चल रहा था, राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से न्यायालय द्वारा समझाईश के आधार पर 35 वर्ष पूर्ण लंबित प्रकरण का फैसला करते हुए निस्तारित किया गया।




No comments