ब्रेकिंग न्यूज़

लोकदेवता बाबा रामदेवजी को लगा मिगसरिए की थाली का छप्पन भोग

 


मिग्सर माह शुरू होने के साथ ही मंदिरों में मिगसरिए की थाली का भोग कार्यक्रम शुरू हो गया है। बड़ा बाजार सुपारी बाजार स्थित लगभग साढ़े तीन सदी पुरानी लोकदेवता बाबा रामदेवजी मंदिर में इस बार भी भक्तों की ओर से छप्पन भोग का आयोजन किया गया।
 यह आयोजन बाबारामदेव जी के भक्त मंडल की ओर से आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी अशोक जी ने बताया कि मंदिर को गुब्बारों फूलों और मालाओं से सजाया गया। 
वहीं छप्पन भोग के लिए विशेष तैयारियां कर मंदिर में मिक्सर सुदी नवमी तिथि को छप्पन भोग लगाकर मिक्सर सुदी दशम को सुबह आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिर में भजन संकीर्तन भी हुआ।










No comments