ब्रेकिंग न्यूज़

शिवबाड़ी के शिवमठ से देखा दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

बीकानेर। विश्व के सर्वाधिक प्राचीन नगर भगवान शिव की नगरी के रूप में विख्यात उत्तरप्रदेश के काशी में भगवान विश्वनाथ के मंदिर का 600 करोड़ की लागत से किये गए जीर्णोद्धार व भव्य पुनर्निर्माण कार्य का शिवार्पण कार्यक्रम सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

भाजपा शहर जिला बीकानेर द्वारा शहर के धार्मिक स्थलों पर सीधे प्रसारण के माध्यम से आम नागरिकों को प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। 
कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री नरेश नायक ने बताया कि श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी, शिव मंदिर जयनारायण व्यास नगर, श्री ठाकुर जी का मंदिर गौतम चौक गंगाशहर, श्री गोपेश्वर मंदिर, श्री रामनाथ जी की कुटिया सुजानदेसर, 
श्री शिव मंदिर आरसीपी कॉलोनी आदि स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काशी से सीधे प्रसारण के माध्यम से भव्य शिवार्पण कार्यक्रम को देखा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ललिता घाट से गंगाजल लेकर भगवान विश्वनाथ का अभिषेक किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के साथ भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखा लालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सीधा प्रसारण देखा।

No comments