सालासर बालाजी के 1 फरवरी से कर पाएंगे दर्शन, इन बातों का रखना होगा ध्यान,
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण सालासर सिद्धपीठ दर्शनों के लिए पिछले दिनों बन्द कर दिया गया है। जिसमे अब बड़ी रियायत दी गयी है।
बालाजी मंदिर कमेटी की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 फरवरी से मन्दिर में दर्शन पुनः शुरू किए जायँगे । मंदिर के मुख्य पुजारी डॉक्टर नरोत्तम पुजारी ने बताया कि इसके अलावा बैठक में मन्दिर कमेटी ने नई गाइडलाइन जारी की
जिसके अनुसार भक्त मंदिर में प्रसाद, फूलमाला और नारियल और ध्वजा लेकर आना वर्जित होगा। दर्शन के लिए कोविड की दोनो डोज लगे होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
बिना सर्टिफिकेट दिखाए लाइन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा या 72 घंटे पुरानी RTPCR निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
बिना सर्टिफिकेट दिखाए लाइन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा या 72 घंटे पुरानी RTPCR निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।




No comments