वादाखिलाफी पर कलक्ट्रेट पर संयुक्त किसान मोर्चा ने फूंका पुतला
बीकानेर। केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जिला कलक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंक किसानों ने आक्रोश जताया।
उसके बाद किसाना मोर्चा के पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम का कलक्टर को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने अभी तक एमएसपी के लिए कोई कमेटी गठित नहीं की है और न ही किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लिया है।




No comments