बेसहारा मिले युवक को आश्रम छोडा गया
बेसहारा मिले युवक को आश्रम छोडा गया एक युवक उम्र करीब 30 वर्ष जो कि आज दिनांक 30.01.2022 को कोटगेट थाना क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिला ।
इस युवक ने इस प्रकार का परिचय दिया है - हकीकत नगर, सहारनपुर देवबद किशनपुर आशू आशीष किशनलाल, गौरव, होस्टल के पास दो पुल सोसायटी जा रहे हैं ढलान पे सीधे ।
उक्त युवक की मानसिक स्थिति कमजोर लग रही है ।
इस युवक को सुरक्षा की दृष्टि से जीवन यापन करनें हेतु कोटगेट थाना अधिकारी राजेन्द्र जी के साथ अन्य पदाघिकारियों के साथ नगर निगम रैन बसेरा के ईनायत अली
के सहयोग से असहाय सेवा संस्थान के सेवादार राजकुमार खइगावत, अब्दुल सतार, मो0 जुनैद, ताहीर हुसैन ने इस युवक को सुरक्षित अपना घर आश्रम छोडकर आये ।
संस्था के अशोक कुमार कच्छावा नें बताया कि कृप्या निवेदन है कि उक्त युवक के परिजनों तक सूचना भिजवानें में मदद करें ।ईश्वर मदद करें ।
इसका नाम आशीष पुत्र किशनलाल सराहनपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है जो 26 जनवरी से घर से लापता था।
इस युवक के परिजनों का पता लगाने में आप सभी के सहयोग के साथ खोया पाया संस्थान के राहुल जी शर्मा का विशेष सहयोग रहा।आप सभी का साधुवाद।असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर




No comments