बोनस अंक आधारित नई नर्सेज भर्ती 2022 की विज्ञप्ति जल्द हो जारी
बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सेवाएं दुरुस्त करने एवं वैश्विक आपदाओं के लिए चिकित्सा तंत्र को मजबूत बनाने संकल्प लिया है। जिसके सफल क्रियान्वयन में प्रदेश के संविदा नर्सेज का बहुमूल्य योगदान है। राजस्थान में चिकित्सा सेवाओं का निरन्तर विस्तार हो रहा है।
जिसमें नये मेडिकल कालेज, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ट्रोमा सेन्टर, मोबाइल युनिट इत्यादि खोले गए है जहां नर्सग्रेड-2 के हजारों पद रिक्त पड़े हैं। नर्सेज भर्ती 2013 एवं 2018 में चयन से वंचित रहे वर्षों से संविदा का दंश झेल रहे इन संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने चुनावी जन घोषणा पत्र में भी वादा किया था। लेकिन बजट 2022 में नर्सेज की नई भर्ती को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई जिससे राजस्थान के नर्सेज में निराशा का भाव उत्पन्न हो गया है। अत: राजस्थान के चिकित्सा विभाग में सरकार के अधीन कार्यरत यूटीबी, एनएचए,
पीपीआर एएनएम, एनआरएचएम, आरएमआरएस, 108 इत्यादि समस्त संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए नर्सिंग भर्ती 2018 की भांति नई बोनस अंक आधारित भर्ती की विज्ञप्ति शीघ्र जारी करवाकर राजस्थान के संविदा कोरोना वारियर्स को नियमितीकरण किया जाए।
इसके लेकर शनिवार को राजस्थान संयुक्त संविदा नर्सेज एसोसिएशन, चेतन धमेन्द्र पटेल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा गया।




No comments