नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिन्दगी की
बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूँदें पिलाई गई। अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन एसडीएम जिला अस्पताल पोलियो बूथ पर सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया।
यहाँ सीएमएचओ डॉ मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, यूपीएम नेहा शेखावत, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य व डॉ समीर पंवार सहित नर्सिंग विद्यार्थियों ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। यहाँ प्रत्येक झुग्गी से बच्चों को बुलाकर प्रतिरक्षित किया गया।अभियान में योगदान दे रहे नर्सिंग विद्यार्थियों व वॉलिंटियर्स के लिए खारा उद्योग संघ द्वारा लंच उपलब्ध करवाया गया।शहर से लेकर गांव तक जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों तथा डिपो प्रभारियों ने अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित की।सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बताया कि 1529 बूथों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ट्रांजिट बूथ आदि की सहायता से ये कोशिश की गई कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार अभियान का जोश अलग ही रहा। औद्योगिक क्षेत्रों, ईंट भट्टों व ढ़ाणियों के मजदूर परिवारों व निर्माण साइटों पर भी अधिकाधिक बच्चों को ढूंढ-ढूंढ कर प्रतिरक्षित किया गया।




No comments