*शिव दल के नेतत्व में गंगा शहर अस्पताल में व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मेडिकल प्रिंसिपल का किया घेराव।*
गंगाशहर स्थित हॉस्पिटल आमजन को सुविधाऐं देने के मामले में काफी फिसड्डी हैं। ज्ञात हो कि गंगाशहर हॉस्पिटल को जिला अस्पताल का दर्जा मिले काफी समय व्यतीत हो चुका है
लेकिन प्रशासन स्तर से गंगाशहर हॉस्पिटल में जिला स्तर हॉस्पिटल की सुविधाओं को शुरू करने हेतु कोई कार्यवाही नही की जा रही है ।
जिसके कारण से गंगाशहर के बाशिंदों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां डॉक्टरों व स्टाफ की अनुपस्थिति के चलते समय पर मरीजों को इलाज नहीं मिलता।केवल एक डॉक्टर के भरोसे अस्पताल चल रहा हैं। अस्पताल में चारो तरफ गंदगी फैली रटती हैं।
स्थानीय लोगो द्वारा कई बार जिला प्रशासन,पीबीएम अधीक्षक आदि के सामने अस्पताल की सुविधाओ में सुधार हेतु विरोध प्रदर्शन किया लेकिन आजतक कोई समाधान नहीं हुआ।
इस संदर्भ में शिव दल के बैनर तले हेमंत कातेला के नैतत्व में आज एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल मुकेश आर्य बीकानेर के सामने प्रदर्शन कर गंगाशहर हॉस्पिटल/डिस्पेंसरी में तत्काल 3 दिवस में समस्त जिला अस्पताल स्तर की सुविधाओं को शुरू करने की व्यवस्था कराने की मांग रखी।
साथ ही 24 घण्टे डॉक्टर उपलब्ध रहे इस हेतु राउंड द क्लोक ड्यूटी लगा कर मेडिकल आपातकालीन वार्ड शुरू करने के आदेश जारी करने की भी मांग रखी। जिसमे प्रिंसिपल मुकेश आर्य ने दो अतिरिक्त डॉक्टर नियुक्त करने तथा राज्य सरकार के माध्यम से गंगाशासर अस्पताल को 24
घंटे स्टाफ नियुक्त करवाने के लिए पत्र लिखने का आश्वासन दिया तथा स्थानीय वाशिंदो को समय पर ईलाज मिले इसके लिए सप्ताह बाद लगातार मॉनिटरिंग करने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन में लोकेंद्र सिंह शेखावत,पुखराज नायक , विक्रम हिन्दू , विजय भाटी, दीपक मारू, हेमू राम नायक , टीकू राम, अविनाश, राजकुमार खाती , राहुल नायक , बुरु कमांडो ,गणेश, तरुण ,गगन सिंह आदि युवा शामिल थे।




No comments