ब्रेकिंग न्यूज़

उद्योग मंत्री ने किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की

जयपुर, 26 फरवरी। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने शनिवार को अलवर जिले के बानसूर पंचायत समिति सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान के तहत 20 किसानों को पॉलिसी प्रदान कर शुरुआत की।
मंत्री श्रीमती रावत ने कहा कि किसानों को समय पर बीमा पॉलिसी नहीं मिलने की समस्या का निराकरण करते हुए ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ नवाचार किया है जिससे किसानों को ससम्मान विधिवत दस्तावेज मिलेगा।
 इसके माध्यम से प्राकृतिक आपदओं से होने वाली फसल खराबे का क्लेम हासिल करने में सहुलियत रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सम्बल प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।
देश में पहली बार राजस्थान में कृषि बजट पेश किया गया है जो एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। 
इस दौरान कृषि अधिकारी श्री सुरेश कुमार यादव ने कृषि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान श्रीमती सुमन सुभाष यादव, नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीता सहित बड़ी संख्या में किसान तथा आमजन मौजूद रहे। 



No comments