ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाबी भाषा को मान्यता के लिये समाज मुखर,अरविन्द मिढ्ढा को मिली ये जिम्मेदारी,

 

हिन्दी की तरह पंजाबी को भी मान्यता देने के लिये पंजाबी समाज की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर पंजाबी राष्ट्रीय महासभा ने कांग्रेस व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत भी की है और आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनाव से पहले हमारा समाज पंजाबी को भाषा के रूप में दर्जा दिलवाकर रहेगा। 

 

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र जुनेजा ने कहा कि पंजाबी समाज ने राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से एक सीट देने,पंजाबी समाज की एकेडमी का गठन करने तथा राजनीतिक नियुक्तियों में समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग भी प्रमुख राजनैतिक दलों से की है। अगर प्रमुख राजनीतिक दल इस ओर ध्यान नहीं देगा तो समाज तीसरे विकल्प की ओर अपना रूख करेगा। 
जुनेजा ने बीकानेर के युवा व्यवसायी अरविन्द मिढ्ढा को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश समन्वयक की घोषणा करते हुए मिढ्ढा को नियुक्ति पत्र सौंपा। जुनेजा ने बताया कि महासभा समाज के हितार्थ अनेक प्रकार के कार्यक्रम आगामी दिनों में चलाने जा रही है। जिसमें जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में एक सिलाई सेन्टर शुरू किया जाएगा।
जिसमें 50-50 महिलाओं के समूह को सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान सहित अनेक समाज के हितों के कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। इसके बाद महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक भी हुई।







No comments