राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
बीकानेर, 27 फरवरी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को रोशनीघर चौराहा स्थित राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री प्राइमरी से उच्च कक्षा स्तर तक के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील कुमार बोड़ा , पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता प्रभा पुरोहित, डॉ. अनीश भाटी एवं पार्षद मनोज जनागल ने दीप प्रज्वलित करके किया। बोड़ा ने विद्यार्थियों तथा स्टाफ के कार्य को सराहा। संस्था द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।




No comments