ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा के सहायक सचिव श्री महावर सेवानिवृत्‍त हुए


जयपुर, 28 फरवरी। राजस्‍थान विधानसभा के अध्‍यक्ष डा.सी.पी.जोशी की ओर से सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने आज सेवानिवृत्‍त हुये अधिकारी को साफा एवं माला पहनाई एवं स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया।
विधानसभा सचिवालय में कार्यरत श्री पूरण मल महावर, सहायक सचिव को आज अधिवार्षिकी आयु प्राप्‍त करने के फलस्‍वरूप आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में विभिन्‍न संघो द्वारा विदाई दी गई ।
विधान सभा के वरिष्‍ठ उप सचिव श्री महेश चन्‍द्र शर्मा द्वारा सेवानिवृत्‍त होने वाले अधिकारी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया ।
राजस्‍थान विधानसभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड, जयपुर द्वारा उक्‍त  अधिकारी को बचत का चेक प्रदान किया। समारोह का संचालन श्री दुर्गादास मूलचंदानी ने किया।

No comments