न्यायिक और विधि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कक्षाएं प्रारंभ साधन-संसाधन के अभाव में आगे बढ़ने से वंचित न रहें प्रतिभावान विद्यार्थी-संभागीय आयुक्त
नि:शुल्क कोचिंग के दौरान विधि एवं न्यायिक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को दक्ष और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे पूरी तन्मयता के साथ अध्ययन करें तथा लक्ष्य पर नजर रखते हुए आगे बढ़ें, जिससे उन्हें आशातीत सफलता मिल सके। उन्होंने भविष्य में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कक्षाएं लगाने का सुझाव भी दिया।
राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भगवानाराम बिश्नोई ने कहा कि विधि और न्यायिक सेवाओं में हमेशा बीकानेर का प्रभावी प्रतिनिधित्व रहा है। नई पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए प्रारंभ की गई यह कक्षाएं लाभदायक सिद्ध होगी तथा भविष्य में भी नए विद्यार्थियों का चयन इन परीक्षाओं में हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता भी समय-समय पर इन विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें।
ज्ञान विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी.एल. बिश्नोई ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा कहा कि नि:शुल्क कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय की ओर से लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडवोकेट धनराज सोनी ने बताया कि नि:शुल्क कोचिंग के लिए 70 विद्यार्थियों के पंजीकरण करवाया है।




No comments