हिसार-रींगस-हिसार 01 जोड़ी मेला स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल द्वारा खाटू श्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-रींगस-हिसार 01 जोड़ी मेला स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
यह रेलसेवा हांसी, बवानीखेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।




No comments