लोकप्रिय फागणियां फुटबॉल1 6 मार्च को
बीकानेर,4 मार्च। फागणियां फुटबॉल मैच का आयोजन 16 मार्च, बुधवार को सांय 4:30 बजे धरणीधर मैदान में आयोजित किया जायेगा।फागणियां फुटबॉल आयोजन समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि आज फागणिया फुटबॉल मैच के पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त श्री नीरज के. पवन ने किया,
पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर आयोजन समिति के सीताराम कच्छावा, अशोक आचार्य, गोपाल हर्ष, किशोर आचार्य, किशन स्वामी, गिरीराज पुरोहित, अशोक सोनी, श्रीरतन तम्बोली, उदय व्यास, शिव सोनी, विनोद महात्मा, राजू छंगाणी तथा घनश्याम महात्मा आदि उपस्थित थे।
सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इससे पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा तथा मैदान समिति प्रभारी दुर्गाशंकर आचार्य द्वारा धरणीधर मैदान में मैच की तैयारियों का जायजा लिया गया।
इस मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, अशोक आचार्य, गोपाल हर्ष तथा दुर्गाशंकर पे संपर्क कर सकते है।




No comments