सीमा भवानी महिला बाइकर्स को मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकार महिला बाइकर्स को जयपुर के लिए रवाना किया
दिनांक 11मार्च 2022 को निरीक्षक हिमांशु सिरोही के नेतृत्व में 36 सदस्यीय महिला बाइकर्स का दल सेक्टर मुख्यालय बीकानेर परिसर में भव्य स्वागत के साथ दाखिल हुआ। इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च 2022 को ऊर्जा मंत्री (राजस्थान सरकार) श्री भंवर सिंह भाटी व श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, उप महानिरीक्षक रौक्टर मुख्यालय बीकानेर द्वारा हरी झण्डी दिखाकार महिला बाइकर्स को जयपुर के लिए रवाना किया।
व इसी संबंध में सम्पूर्ण भारत में महिला सशक्तिकरण की गूंज इन सीमा भवानी महिला बाइकर्स द्वारा जन जन तक जरूर पहुंचेगी जो कि आगे महिला सशक्तिकरण को और भी प्रखर करेगी तथा उन्हें राष्ट्र सेवा के साथ साथ हर क्षेत्र में महिला भागीदारी को बढ चढ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करेगी। श्री भाटी नें यह भी बताया कि सीमा भवानी महिला बाइकर्स द्वारा कुल 5280 किलोमीटर की लम्बी यात्रा की जायेगी जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान होगी।
इस दौरान श्री अरूण प्रकाश, अति.जिलाधिकारी (बीकानेर), अजुर्न पुरूस्कार विजेता श्री मगन सिंह राजवी, प्रोफेशर अम्बरीष एस विद्यार्थी, उप-कुलपति बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, श्रीमती अंबिका राठौड, बावा अध्यक्षा, क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर व लगभग 400 से अधिक शहरवासी भी उपस्थित रहे।




No comments