ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब चुनाव ने धराशाई किए कई दिग्गज*सब एडिटर सौरभ सैनी की रिपोर्ट

पाकिस्तान से सीमा रखने वाले राजस्थान के सीमावर्ती पंजाब चुनाव के नतीजों ने सब को चौंका दिया आम आदमी पार्टी कुल 92 सीटों पर विजय हासिल करने में कामयाब हुई (रिपोर्ट लिखे जाने तक 84 जीत और 8 पर आगे)जिसके तहत झाड़ू के प्रहारों ने कई दिग्गजों को आइना दिखा दिया जिनके बारे में कहा जाता था की वो सब अविजित है। 
चाहे कांग्रेस से बागी हो पंजाब लोक कांग्रेस से चुनाव लडने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह हो या चाहे कांग्रेस प्रधान पूर्व मंत्री और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू किसी को भी विजय हासिल नहीं हुई।अमृतसर पूर्व सीट पर सिद्धू और विक्रम सिंह मजीठिया में टक्कर बताने वाले दिग्गज  एनालिस्ट आप की ज्योतकौर  की जीत से भौंचके रह गए ।
मजीठिया सीट पर तीसरे स्थान पर रहे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह अपने दोनो क्षेत्रों (पूर्व में चमकोर साहब से 3 बार के विधायक ) हार गए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बड़े बादल के नाम से पंजाब में मशहूर प्रकाश सिंह बादल और उनके पुत्र छोटे बादल को भी चुनाव में पराजय का स्वाद चखना पड़ा।सोनू सूद की बहन मालविका सूद की भी मोंगा से चुनाव में शिकस्त हुई भाई सोनू सूद का जादू चल नहीं पाया *जनता ने दिल्ली मॉडल को स्वीकारा - राघव चड्ढा* पंजाब प्रभारी ने कहा यह ऐतिहासिक जीत है जनता अब बदलाव की राजनीति चाहती है आप कांग्रेस का प्राकृतिक और साधारण विकल्प है।
 केजरीवाल और मान साहब की जोड़ी को जनता ने आशीर्वाद दिया है। आप संयोजक केजरीवाल ने कहा ये इंकलाब की जीत अब पूरे देश में इंकलाब होगा हम भगत सिंह के सपनो का भारत बनाएंगे *भगत सिंह के गांव खटकड़ कल्ला में शपथ लेंगे मान*ऐतिहासिक जीत पर धन्यवाद देने आए मशहूर गायक सांसद और भावी मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा जनता ने अपना काम पूरा किया अब मैं पंजाब के सपने पूरे करूंगा । 
पहली कलम रोजगार की फाइल पर चलेगी उन्होंने यह कहा की सालों तक महलों में शपथ हुई है अब गांव में होगी 
मैं भगत सिंह के गांव से उनके सपनों की धरती बनाने की शपथ लूंगा *जनता ने बताया मैं नहीं हूं आतंकवादी - केजरीवाल*दिल्ली सीएम ने कहा भाजपा कांग्रेस ने कुछ लोगों का इस्तेमाल कर मुझे आतंकवादी करार देने की कोशिश की उन्हें जनता ने अच्छा सबक सिखाया गौरतलब है की प्रसिद्ध कवि एवं आप के पूर्व नेता डा कुमार विश्वास ने केजरीवाल को अलगाववादी समर्थक बताया था।
आप की 92 सीटों की ऐतिहासिक जीत पंजाब के इतिहास की सब से बड़ी सिंगल पार्टी विन है इससे पहले 1997 में अकाली भाजपा गठबंधन ने 93 सीटों से सरकार बनाई थी आंकड़ा उससे केवल एक सीट कम रहा चन्नी कैबिनेट के 11 मंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए *चन्नी ने बुलाई कल कैबिनेट की अंतिम बैठक*मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कल के मैच के अंतिम बैठक बुलाई जिसमें वह राजभवन में इस्तीफा सौंप देंगे भगवंत मान के शपथ ग्रहण की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है 
पार्टी जश्न में डूबी है और उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जिस तरह जीत हासिल की है उसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है गौरतलब है कि गोवा में भी पंजाब की इस विजय पार्टी को 2 सीटें हासिल हुई है लेकिन उत्तराखंड में वह अपना खाता नहीं खोल पाई कर्नल अजय सिंह कोटियाल आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाए।
प्रसिद्ध पत्रकार एवं विशेषज्ञ इस जीत को ऐतिहासिक बता रहे हैं उन्होंने कहा कि 10 साल में दो राज्य हासिल करना किसी भी पार्टी के लिए बहुत बड़ी बात है भारतीय जनता पार्टी को किसी पहले राज्य में सरकार बनाने के लिए 10 सालों का समय लगा था आम आदमी पार्टी ने वह समय में दो राज्य हासिल कर लिए हैं।
कांग्रेस की जमीन स्मृति जा रही है अब वह मात्र 2 राज्यों में बची है राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ जिनमें भी 2023 में चुनाव है कांग्रेस नेताओं ने हार को विनम्रता से स्वीकार किया राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि नतीजे आशा अनुरूप नहीं है हम हार को स्वीकार करते हैं तो जीते हुए लोगों को बधाई देते हैं ऐसा ही कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद हम जीते हुए सभी विधायकों एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हैं और अपनी हार को स्वीकार करते हैं।
उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन केवल 125 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा गठबंधन 273 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है यह करीब 30 वर्ष बाद भाजपा के मुख्यमंत्री दोबारा सत्ता में आए हैं योगी आदित्यनाथ अपनी गोरखपुर शहर की सीट में बहुत बड़े मार्जन से जीते तथा सभी उम्मीदवारों में जीत का मार्जन अच्छा था। 
कांग्रेस को आत्मचिंतन की सख्त आवश्यकता है साथ ही साथ नेतृत्व परिवर्तन की भी आवश्यकता है ऐसा सभी विशेषज्ञों का कहना है देखते हैं कांग्रेस अपने नेतृत्व में बदलाव करती है या फिर वही राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपनी गाड़ी आगे बढ़ाती है 2 राज्यों में सिमट रही कांग्रेस विश्व की पुरानी पार्टी में से  है

No comments