ब्रेकिंग न्यूज़

शहर भाजपा जिला स्तरीय शक्ति केंद्र सम्मेलन

 

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के जिला स्तरीय शक्ति केंद्र सम्मेलन और जिला बैठक का आयोजन बुधवार को   रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में किया गया है। दो सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन और बैठक में मुख्य अतिथि   भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा और जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत की उपस्थिति के साथ ही अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता मौजूद रहे  ।
भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दो सत्रों में आयोजित होने वाली इन संगठनात्मक गतिविधियों के प्रथम सत्र में शक्ति केंद्र सम्मेलन में पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्रीए, प्रकोष्ठ एवं विभागों के जिला संयोजक एवं अन्य दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया  ।
शक्ति केंद्र सम्मेलन में सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति, पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान पर चर्चा के साथ साथ शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी के दायित्वों और वर्ष पर्यन्त प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी ।     
जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि द्वितीय सत्र में आयोजित होने वाली जिला बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी एवं अन्य अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे । इस बैठक में सशक्त मंडल अभियानए जिला पदाधिकारियों के कार्य विभाजन और जिला.मंडल प्रवास कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी ।   
सिंह ने बताया कि बैठकों में फोटो युक्त बूथ समिति और  मंडल प्रवासी डायरियों का संकलन करने के साथ ही आजीवन सहयोग निधि अभियान की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि  26 मार्च को प्रदेश स्तर पर प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा ।






No comments