रेलसेवाओं में लिनन, कम्बल, एवं पर्दों की सुविधा शीघ्र होगी शुरू**रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलते ही उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रक्रिया प्रारम्भ*
रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान रेल सेवाओं में लिनन (तकिया, चद्दर, तौलिया), कम्बल एवं पर्दो की सुविधा बन्द कर दी गई थी।
कोरोना के घटते प्रभाव को देखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा इस सुविधा को पुनः प्रारम्भ करने के निर्देश प्रदान कर दिये गये है।
रेलवे बोर्ड से निर्देश प्राप्त होते ही उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन द्वारा मुख्यालय एवं मण्डल स्तर पर सुविधा प्रदान करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। यात्रियों को शीघ्र ही रेलसेवाओं में लिनन, कम्बल एवं पर्दो की सुविधा प्राप्त हो जायेगी।




No comments