पानी चोरी पर दर्ज होगी एफआईआर, संयुक्त टीमें करेंगी नियमित गश्त जिला कलक्टर ने प्रस्तावित नहर बंदी के दौरान पेयजल व्यवस्था संधारण की समीक्षा
उन्होंने कहा कि आईजीएनपी तथा पीएचइडी द्वारा ऐसे पॉइंट्स का चिन्हीकरण किया जाए, जहां पानी चोरी की अधिक संभावना हो सकती है। इन स्थानों पर पुलिस का विशेष जाब्ता तैनात किया जाए।जिला कलक्टर ने जिले के समस्त जल भंडारण स्रोतों की क्षमता, वर्तमान जलस्तर तथा नहरबंदी के दौरान वितरण की योजना के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नहर बंदी के दौरान सभी संबंधित विभाग पूर्ण गंभीरता से काम करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त सेनेटरी डिग्गिया भरवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप रस्तोगी, स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




No comments