बीकानेर ऊंट महोत्सव में सुमधुर स्वर लहरियों के बीच बीएसएफ के सेरेमोनियल केमल "गंगा" सहित युद्ध कौशल में पारंगत "सांचू केमल" ने किया शौर्य प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि ऊँट उत्सव में बीएसएफ के युद्ध कौशल में पारंगत सांचू केमल जिसने की हाल ही में अपनी ड्यूटी के दौरान बार्डर एरिया में अपने युद्ध कौशल का बेहतरीन प्रर्दशन किया था। इस युद्ध केमल का इस्तेमाल सीमा सुरक्षा बल द्वारा पाक सीमा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करों व बार्डर क्राईम को रोकने के लिए किया जा रहा है
साथ ही सेरेमोनियल केमल "गंगा" जो सीमा सुरक्षा बल में केमल बीकानेर महाराजा गंगा सिंह की देन है। गंगा रिशाला ने प्रथम व दित्तीय विश्व युद्ध में भाग लिया फिर आजादी के बाद केमल सीमा सुरक्षा बल में देश की सेवा कर रहें है।
गंगा केमल अपने काम में निपुण केमल है जिसने गणतंत्र दिवस समारोह में कई बार अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ये दोनो ऊंट महोत्सव में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।




No comments