वार्षिक उत्सव में सम्मानित हुए भामाशाह
इस दौरान बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक तेज सिंह भार्गव ने शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस दौरान सीबीईओ कांता छाबा, पवन मेहनोत तथा हेम सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन डॉ. चेतना आचार्य ने किया।




No comments