ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीमाधव महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा महिला दिवस पर रंगा कॉलोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

श्रीमाधव महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा महिला दिवस पर रंगा कॉलोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में संस्था की महिला सदस्यों, अजय मेमोरियल स्कूल की छात्राओं, अध्यापिकाओ तथा क्षेत्र की जागरूक महिलाओ ने सिरकत की l

 कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया तथा छात्राओं को शिक्षण सामग्री भेंट की गई lसंस्था अध्यक्ष उमेश कुमार पुरोहित ने बताया की संस्था द्वारा रंगा कॉलोनी में पौधारोपण किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई l 

उमेश पुरोहित ने संबोधित करते हुए महिला दिवस बनाए जाने के पीछे इतिहास में वर्णित तथ्यों पपर प्रकाश डाला तथा बताया की 8 मार्च को मनाए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पूर्ण विश्व की महिलाए देश, जात - पात, भाषा, राजनितिक, सांस्कृतिक, भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाते है l साथ ही पुरुष वर्ग भी इस दिन को महिलाओ के सम्मान में समर्पित करता है l
अजय मेमोरियल स्कूल में संस्था द्वारा शिक्षण सामग्री भेंट की गई l संस्था की संरक्षिका राजेश्वरी देवी ने माहिला विकास पर बताते हुए कहा की वैसे तो महिलाए समाज में आदिकाल से ही सम्मानित रही हैं l परन्तु आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र में महिलाओ ने बढ़चढ़ हिस्सा ही नहीं अपितु कई कीर्तिमान भी बनाए हैं l यह पावन दिवस इन सभी उपलधियो को सलाम करने का दिन हैं l
इसके आलावा इस दिन का मकसद महिलाओ के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी हैं, ताकि उन्हें उनका हक़ मिल सके और वे पुरुषो के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके l  शाला के विपिन पुरोहित ने कहा की यदि पूर्ण रूप से सामाजिक विकास करना हैं तो लिंग भेद समाप्त करके लडकियों व लडकों में मतभेद नहीं करना चाहिए l

लडकियों को लडकों की तरह सभी सुविधाएँ प्रदान कर उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा l महिलाओ में अपरिमित शक्ति और क्षमताएँ विद्यमान हैं l कार्यक्रम में मधु राव, सुमित्रा स्वामी, गायत्री गहलोत, नसरीन बानो आदि ने अपने विचार प्रकट किए l







No comments