ब्रेकिंग न्यूज़

पीबीएम अस्पताल का संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण

 

पीबीएम अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये संभागीय आयुक्त नीरज के पवन एक्टिव मोड में नजर आ रहे है। जिसके चलते सोमवार को फिर से पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। 

इस दौरान उनके साथ पीबीएम अधीक्षक डॉ परमिन्द्र सिरोही,नर्सिग अधीक्षक,सफाई ठेकेदार भी साथ थे। संभागीय आयुक्त ने वार्डों का निरीक्षण कर साफ सफाई के हालात देखे। तो रोगियों व उनके परिजनों को दवा सही समय पर मिल रही है या नहीं इसकी जांच भी की। 

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि आगामी दिनों में पीबीएम के हालात सुधरेंगे। अस्पताल प्रबंधन व यहां लगे कार्मिकों का सहयोग मिल रहा है। आपको बता दे कि पिछले एक माह में संभागीय आयुक्त अनेक बार पीबीएम अस्पताल पहुंच चुके है और अस्पताल के हालातों को जांच रहे है। उन्होंने एक मेडिकल स्टाफ पर कार्यवाही भी की है।







No comments