बीकानेर में होली के मौके पर मार्च माह में गर्मी का टूटा पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड
बीकानेर। इस बार होली के मौके पर इस माह में गर्मी ने बीकानेर में पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीकानेर मेें शुक्रवार को जो गर्मी थी। ऐसी गर्मी पिछले तीन सालों में देखने को नहीं मिली।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बीकानेर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। उधर होली के बाद गर्मी के तेवर सख्त होने लगे हैं। हीट वेव और तेज होती धूप का असर तापमान पर भी साफ दिखने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। वहीं बीकानेर में कल का दिन पिछले तीन साल में मार्च महीने का सबसे गर्म दिन रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आज से कम तीव्रता का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिससे हवाओं की दिशा बदलेगी और लू से राहत मिलेगी।
दूसरी ओर शनिवार को बीकानेर में पिछले दो-तीन दिनों से चल रही गर्म हवा व गर्मी दोनों से ही आंशिक राहत मिली है।









No comments