मरू दलहन परिसर में कृषि आदान एवं कृषक-वैज्ञानिक संगोष्टी का हुआ आयोजन
मरू दलहन अनुसन्धान केंद्र , बीकानेर में अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य दलहनी फसलों का महत्व एवं उत्पादन बढाने की रणनीतियां रहा । इस्तेमाल इस अवसर पर बीकानेर जिले के अनुसूचित जाति के किसानों को ग्वार एवं मोठ की उन्नत प्रजातियों का बीज वितरण किया तथा फसलों में कीटनाशी का छिडकाव करने के लिए स्प्रयेर भी दिया ।
परिचर्चा के दौरान डॉ साहू ने किसानों को कृषि व पशुपालन से सम्बन्धित उपयुक्त जानकारियों से संबोधित किया तथा किसानों को मिश्रित खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया । इसी क्रम में डॉ यादव ने शुष्क क्षेत्रों में दलहन आधारित टिकाऊ फसल उत्पादन तथा दलहनी फसलों की उन्नत वैज्ञानिक खेती करने के लिए मार्गदर्शित किया ताकि किसान आर्थिक रूप से सक्षम बन सके ।
डॉ नरूला ने भेड़ पालन एवं दलहन की खेती पर जोर दिया । अंत में डॉ सुरेन्द्र कुमार एवं मोनिका पुनिया ने कृषकों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराकर प्रायोगिक जानकारी दी । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ ललित कुमार एवं आभार प्रदर्शन डॉ सुरेन्द्र कुमार मीना ने किया ।




No comments