ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर एक बालिका मिली जिसे उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन द्वारा बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिलवाया

 

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में टीटीआई श्यामलाल मीणा को एक बालिका मिली जिसे आरपीएफ स्टाफ के कांस्टेबल प्रीतम सिंह के माध्यम से उरमूल ट्रस्ट द्वारा प्लेटफार्म नंबर एक पर संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन ऑन ड्यूटी स्टाफ काउंसलर प्रवीण चौहान व टीम सदस्य मनोज विश्नोई को सुपुर्द किया !

फिर समन्वयक सरिता राठौड़ के दिशा निर्देशन में काउंसलर द्वारा बालिका से बातचीत करने पर बालिका ने अपना नाम नंदिनी पिता का नाम स्व. नंदकिशोर माता का नाम कंचन देवी घर का पता शिवपुरी चौक लुधियाना पंजाब बताया फिर टीम सदस्य विशाल सैनी द्वारा स्टेशन अधीक्षक जालम सिंह जी व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष को बालिका के संबंध में सूचना दी !
फिर टीम सदस्य रामचंद्र गहलोत द्वारा बालिका के परिजनों से संपर्क कर लिया गया और उन्हें बालिका से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर बीकानेर सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश होने के लिए बताया गया !
फिर समन्वयक सरिता राठौड़ द्वारा बालिका को सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष किरणसिंह तवर के समक्ष पेश किया अध्यक्ष महोदया के आदेशानुसार बालिका को परिजनों के आगमन तक बालिकागृह में अस्थाई आश्रय दिलवाया गया !

साथ ही आज बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर आउटरीच के दौरान वॉलंटियर लक्ष्मीनारायण स्वामी को बीकानेर रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के अंदर एक बालिका मिली भीख मांगते हुए मिली जिसकी सूचना समन्वयक सरिता राठौड़ को दी |

फिर तत्काल सरिता राठौड़ व टीम सदस्य रामचंद्र गहलोत द्वारा आरपीएफ स्टाफ प्रीतम सिंह के साथ प्लेटफार्म संख्या 5 पर विजिट की तब तक बालिका के परिजन भी वहां पर आ गए तब परिजनों को बच्ची को भीख नहीं मंगवाने हेतु समझाइश की साथ ही स्कूल भेजने हेतु प्रेरित भी किया गया तब उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब आगे से कभी भी बच्ची से भीख नहीं मंगवाएंगे !



No comments