ब्रेकिंग न्यूज़

*नशा तस्करों के खिलाफ ज़ी ब्रांच BSF बीकानेर और रालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद कार सहित दो आरोपी गिरफतार*

 बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट ज़ी ब्रांच के अधिकारी दीपेंद्र सिंह शेखावत बीकानेर के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कार्रवाई में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.  रावला में ज़ी ब्रांच  बीएसएफ व रावला पुलिस के जवानों ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए हजारों की संख्या में नशीली गोलियां बरामद की है. 
नशा तस्करी की बडी कारवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से ,28660 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं. तस्करी में उपयोग में लेने वाली कार को बरामद किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बीएसएफ।
 अधिकारी ने बताया कि  बीएसएफ व पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डंडी रोड  3 केपीडी त्रिराया पर नाकाबंदी कर इसी दौरान कार में सवार होकर दो आरोपी आते दिखे कार को रोककर जांच की गई तो उसमें से दो प्लास्टिक कट्टों में नशे में सेवन करने वाली नशीली गोलियां बरामद की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों व कार को अपने कब्जे में ले लिया उन्होंने बताया
 कि आरोप से पूछताछ में आरोपियों ने आपका नाम 12 के पी डी निवासी रिंकू पुत्र राम प्रताप यादव दूसरे आरोपी ने अपना नाम सूरासर तहसील पुगल निवासी शंकर राम पुत्र गोपी राम सांसी बताया  पुलिस की ओर से फिलहाल आरोपी  से पूछताछ की जा रही है. 
आरोपी के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे की जांच रामसिहपुर थाना प्रभारी सुरजीत सिह को दी गई है.रावला थाना अधिकारी सुरेन्द पचार  ने बताया कि आरोपी रिकु काफी समय से नशीली दवा के अवैध कारोबार से जुङे होने की आंशका है। 
इस मौके पर बीएसएफ की तरफ से इंस्पेक्टर आशीष सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह, आरक्षक रामधन जाट ,114 वाहिनी के निरीक्षक ईश्वर सिंह व पुलिस की तरफ से जय सिंह ,जयपाल, रामकिशन, दुलीचंद मौजूद रहे

No comments