ब्रेकिंग न्यूज़

10वीं के परीक्षा परिणाम में जयपुर रोड स्थित ब्लॉसम इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा।

बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की ओर से रविवार को जारी किये गए 10वीं के परीक्षा परिणाम में जयपुर रोड स्थित ब्लॉसम इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा l
विद्यालय की छात्रा अनुराधा ने 93.17%, विनयने 91% , निशा ने 90.17% तथा आदित्य ने 90%अंक प्राप्त किए l कुल 30 विद्यार्थियों में से 10विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर, 7 विद्यार्थियों ने 70% से ऊपर तथा 7 विद्यार्थियों ने 60% से ऊपर अंक प्राप्त किए l
 संस्कृत और अंग्रेजी विषय में विद्यार्थियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए l कक्षा 8 में विद्यालय के 16 विद्यार्थियों तथा कक्षा 5 के 13 विद्यार्थियों ने A Grade प्राप्त किया है संस्था सचिव प्रदीप सिंह शेखावत,
शाला की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राठौड़, उप-प्रधानाचार्य श्री राघवेन्द्र सिंह तथा इंचार्ज श्री विजय कृष्ण शर्मा ने विद्यार्थियों को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l

No comments