प्रधानाचार्य डीपीसी 2021-22 संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी निदेशालय,
बीकानेर के सामने लगातार जारी रहा आज संघर्ष समिति के सहसंयोजक धन्नाराम व लक्ष्मीकांत स्वामी एवं प्रतिनिधिमंडल सुषमा यादव, राजेन्द्र चौधरी से निदेशक महोदय ने वार्ता की
जो सकारात्मक रही डीपीसी पदों की संभावित संख्या के निर्धारण हेतु उन्होंने शीघ्र ही रेसला, रेसा व संघर्ष समिति के सदस्यों की मीटिंग रखकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
संघर्ष समिति ने डीपीसी 2021-22 होने तक लगातार धरना जारी रखने का निर्णय लिया। पदोन्नति की सत्र वाइज संख्या व व्याख्याताओं का उचित प्रतिनिधित्व रखते हुए प्रधानाचार्य
डीपीसी 2021-2022 को अतिशीघ्र करने हेतु शीघ्र वार्ता की जाएगी, प्रधानाचार्य संघर्ष समिति,रेसला एवं रेसा के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया जाएगा।




No comments