विद्याधर नगर सेक्टर 4 के निवासियों के मूल अधिकारों का हो रहा शोषण -रवि शंकर धाभाई समाजसेवी
बीकानेर।सेक्टर 4 नागरिक विकास समिति के महासचिव एवम जयपुर के समाजसेवी रवि शंकर धाभाई ने बताया है कि विद्याधर नगर, सेक्टर 4 में एक स्थान पर तीन जन उपयोगी भवन परशुराम भवन (ब्राह्मण समाज), जाट समाज एवम जांगिड समाज भवनों में आए दिन कुछ ना कुछ कार्यक्रम आए दिन आयोजित होते रहते है ।
इन कार्यक्रमों में शामिल होने व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग सार्वजनिक सड़क पर होती है और इन भवनों के पदाधिकारियों एवम कार्यक्रम आयोजित करने वालो द्वारा कोई भी वालंटियर एवम गार्ड से ट्रैफिक व्यवस्था या वाहनों की समुचित व्यवस्था या अन्य व्यवस्था नही की जाती है और यहाँ के निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्योकि सेक्टरवासियों के घरों के बाहर एवम उनके दरवाजे के बाहर वाहन खड़े कर दिए जाते है और कई बार यातायात बाधित होता है और सेक्टरवासियों को सड़क से अपने वाहन को निकालने में एवम पैदल चलने मे भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले कई व्यक्तियों द्वारा दारू (शराब) का सेवन कर बोतल इत्यादि सड़क पर फेंक दी जाती है ।
आयोजकों द्वारा कई बार गंदगी कचरा सार्वजनिक सड़क पर फैला दिया जाता है। सार्वजनिक सड़क पर कई प्रकार की, पोस्टर, दुकानें /स्टाल इत्यादि लगा दी जाती है जिससे सेक्टर वासियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है
सामाजिक कार्यकर्ता एवम नागरिक विकास समिति के महासचिव रवि शंकर धाभाई ने जयपुर विकास प्राधिकरण से मांग की है ।
इन भवनों का आवंटन पत्र किस उपयोग के लिए जारी किया गया था और यदि इसके विपरीत व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन इन समाज के भवनों द्वारा किया जा रहा है इनको लिखित में अंडरटेकिंग लेकर पाबंद किया जाए ।
इन भवनों को जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा किस मूल मकसद के लिए किया गया था समिति को अवगत करवाए और सेक्टरवाशियों की परेशानी नही हो इसपर तुरंत प्रभाव से रोक लगे और इस बाबत समुचित व्यवस्था की जाए।




No comments