ब्रेकिंग न्यूज़

निर्जला एकादशी: दूसरे दिन भी बही दान-पुण्य की सरिता, श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर में भरा मेला

बीकानेर। निर्जला एकादशी के मौके पर दूसरे दिन शनिवार को भी बीकानेर में दान-पुण्य की सरिता बहीं। वहीं श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर में मेला भरा। सवेरे से ही मंदिर में भक्तों के दर्शनों का शुरू हुआ सिलसिला दिनभर जारी रहा। 
देखते ही देखते उमड़ी भक्तों की भीड़ से मेले के रूप ले लिया। दूसरी ओर निर्जला एकादशी के मौके पर लोगों ने परम्परागत रूप से बहन-बेटियों, ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को मटकी, गमछा, पंखी, आम, ओले, सेव, फल, वस्त्र आदि दान किए।
 इस मौके पर बीकानेर में जगह-जगह पर लोगों ने टेंट लगाकर आमरस, ठण्डाई, शरबत, शीतल जल आदि की सेवाएं देकर पुण्य कमाया।श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर में दूसरे दिन भी श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल की ओर से ठंडे पानी और शरबत की सेवा दी गई। 
मंडल अध्यक्ष राजेश छंगाणी ने बताया कि निर्जला एकादशी के दूसरे दिन लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर के मुख्य द्वार के आगे छायां की व्यवस्था की गई। 
नगर निगम की प्रथम महिला महापौर सुशीला कंवर भाजपा के विजय मोहन जोशी, कांग्रेस के राजकुमार किराडू आदि ने सेवादारों के साथ मिलकर सेवा की तथा मंडल कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
 सम्मानित होने वालों में मनु अग्रवाल, सुखदेव जोइया, भगवान अग्रवाल को सम्मानित किया गया। वही पुलिस प्रसासन के भवानी राम को भी सम्मानित किया गया। 
इस मौके पर संस्था के दाऊ लाल चरण, शंकर लाल भोजक, संतोष चंदवानी, सुमित गौड, सुनील जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments