इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर से रवाना होने वाले हज यात्रियों को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बिदाई देते हुए स्वागत -इस्तकबाल किया गया ।
बीकानेर/ इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर से रवाना होने वाले हज यात्रियों को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बिदाई देते हुए स्वागत -इस्तकबाल किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल थें । कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक एन के शर्मा ने की।
प्रारंभ में स्वागत भाषण करते हुए सोसायटी के सचिव विजय खत्री ने कहा कि बीकानेर जिले में पिछले 532 वर्षों से साम्प्रदायिक सद्भाव की अद्भुत मिसाल रही हैं, उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले से जाने वाले लगभग 75 हज यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए हम गौरवान्वित है।
इस अवसर पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि विभिन्न धर्मों में प्यार और भाई चारे का संदेश दिया जाता है, बीकानेर के भाईचारे की खुशबू पूरे मुल्क में प्रख्यात है ।
एन के शर्मा ने कहा कि हज जाने वाले सभी यात्रियों को अमन चैन बनाये रखने की दुआ करनी चाहिए ।
इस अवसर पर डॉ तनवीर मालावत ने कहा कि हज करने के बाद जनसेवा करने की जिम्मेदारी ज्यादा बढ जाती हैं ।
कार्यक्रम में एच एस संधू, डॉ बी एल खजोटिया, डॉ संतोष खजोटिया, हाजी फरमान अली,नफीस अहमद, अक्षय खत्री, दीनू नागल, अमन गुप्ता सहित अनेक महानुभावों विचार रखे ।
कार्यक्रम के अंत में इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।




No comments