ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर की मोनिका ने साइक्लिंग में देश को दिलाया पहला कांस्य पदक, बढ़ाया मान

बीकानेर। कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछलो यार। बीकानेर में हौंसले व हुनर की कमी नहीं है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बीकानेर के छोटे से गांव करमीसर में रहने वाली मोनिका जाट पुत्री धर्माराम ने। 
मोनिका ने भारत को साइक्लिंग में पहला कांस्य पदक दिलाया है। कोच दयालराम जाट ने बताया कि दिल्ली में आयोजित 41वीं एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में मोनिका ने भारत की टीम की ओर से साइक्लिंग की।
 चार किलोमीटर परस्यूट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मोनिका ने देश को कांस्य दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। मोनिका के साथ अन्य बेटियां भी टीम में थी।

No comments