बीकानेर के उप महापौर पंवार को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर पर चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बीकानेर के उप महापौर राजेन्द्र पंवार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी ने उन्हें बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का बूथ संयोजक नियुक्त किया है। इसी के साथ चार सह संयोजक भी बनाए गए है।
इसी के साथ स्थानीय सांसद व विधायकों के साथ समन्वय व तालमेल बनाते हुए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 30 और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 टोलियां बनाने के साथ ही लोकसभा क्षेत्र में 100 व विधानसभा क्षेत्र में 25 कमजोर बूथ चयन कर वहां कार्यकर्ताओं का चयन करने की जिम्मेदारी रहेगी।
पार्टी के लोकसभा निवार्चन क्षेत्र के बूथ संयोजक बनने पर रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंवार को साफा व माल्यार्पण कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा किशन चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री पुखराज सोनी, पूर्व प्रदेश समिति किसान मोर्चा के सदस्य नवरतन सिंह सिसोदिया, राजा सेवग, शिवशंकर सोनी आदि ने उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।




No comments