ब्रेकिंग न्यूज़

कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हर बार की तरहफिर चमका तारानगर (चूरू) का राजकीय विद्यालय, किसान की बेटी ने मारी बाजी।

चूरू।दोपहर ३ बजे शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला और बोर्ड प्रशासक एलएन मन्त्री ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया हर बार की तरह इस बार भी चूरू जिले का शानदार परीक्षा परिणाम रहा कहीं निजी तो कहीं राजकीय विद्यालयों ने बाजी मारी इसी बीच तारानगर तहसील का एक राजकीय विद्यालय लोगों की जुबान पर हैं।
चर्चा का कारण विद्यालय का शानदार परिणाम है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पण्डरेऊ टिब्बा की छात्रा दीपिका पुत्री जीसुखराम गोदारा ने 96% अंक प्राप्त किए जो कि ग्रामीण अन्चल में एक रिकॉर्ड बना।
विपरीत परिस्थितिय़ों में अध्ययन कर छात्रा ने माता पिता सहित विद्यालय एवं पण्डारेऊ टिब्बा गाँव का नाम रोशन किया। परीक्षा प्रभारी रामप्रताप सैनी[आर. इ. एस ] ने बताया कि विद्यालय के कुल 31 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम I00 प्रतिशत रहा और प्रथम स्थान पर दीपिका -96 % द्वितीय
 स्थान पर सुशीला पुत्री कृष्ण कुमार-89. 33% वहीं तृतीय स्थान पर रहे सौरभ पुत्र राकेश कुमार ने 85.67% अंक प्राप्त किए। 85% से अधिक 3 वहीं 5 विद्यार्थियों ने 8 0% से अधिक अंक प्राप्त किए। 
संस्था प्रधान श्री महेश कुमार कुल्हरी [ आर . इ. एस] ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।हमारे संवाददाता से बात कर दीपिका ने कहा कि मैं इस परिणाम से संतुष्ट हूँ और मैं इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवम गुरुजनों को देना चाहती हूं। और भविष्य में कला संकाय में अध्ययन कर सिविल सेवक बनना चाहती हूं।

No comments