कोटगेट फाटक के पास शराब की दुकान पर भडक़े लोग, पटरियों पर खड़े होकर किया प्रदर्शन
बीकानेर। शराब ठेकों को लेकर एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है। बीकानेर में कोटगेट रेल फाटक के नजदीक शराब की दुकान खोले से नाराज व आक्रोशित लोगों व महिलाओं ने शनिवार को रेलवे ट्रेक के बीच खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
इनका कहना था कि शराब के ठीक पास ही धार्मिक स्थल है। ऐसे में यह नियम के विरुद्ध है। इसी के साथ इन्होंने चेतावनी दी कि इसके बावजूद यदि शराब ठेका खोला गया तो मजबूर होकर उनको उग्र प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम जैसा कदम उठाना पड़ेगा।
उधर, वार्ड 77 के पार्षद मनोज का कहना था कि इसको लेकर उनकी दो दिन पहले ही संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से बातचीत हुई थी।
संभागीय आयुक्त ने इस शराब ठेके को लेकर उन्होंने आबकारी आयुक्त को संबंधित जानकारी साझा करने की बात कहीं थी।
इसके बावजूद रातों रात कोटगेट रेल फाटक के नजदीक शराब ठेके का बोर्ड लगा दिया गया तथा ठेके में शराब भर दी गई। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




No comments