ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

बीकानेर। बीकानेर में जयपुर रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर इन दिनों मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। 
बीकानेर में एकमात्र श्रीश्याम का यह मंदिर है जो कि जयपुर रोड से ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर का लम्बे समय से निर्माण कार्य चल रहा था। अब यह मंदिर बनकर पूरी तरह से तैयार है। 
मंदिर में भगवान श्रीराम व श्रीशिव परिवार मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। वहीं मंदिर के गर्भगृह में विराजित श्रीश्यामजी की मूर्ति को विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया है।
 मंदिर में पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिर में अनुष्ठान चल रहे है। श्याम सुन्दर ने बताया कि श्रीश्याम मंदिर में भगवान श्रीराम दरबार व शिव दरबार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय कार्यक्रम में आज शाम छह बजे इन सभी मूर्तियों की भव्य भ्रमण व परिक्रमा यात्रा निकलेगी।
 मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में ंमूर्ति पूजन, संस्कार व मंत्र जाप का कार्यक्रम सवेरे 8-12 बजे तक तथा शाम को 5-8 बजे तक चल रहा है।
11 जून को एकादशी के शुभ मुर्हूत पर दोपहर 12.15 मिनट पर मूर्ति की स्थापना शास्त्रोक विधान व सामूहिक रूप से सुन्दर कांड के पाठ होंगे। 12 जून को प्रात: 8 बजे रुद्राभिषेक व शाम को 6.30 बजे संकीर्तन होगा।

No comments