ब्रेकिंग न्यूज़

शाकद्वीपीय समाज की छात्र प्रतिभाओं को दी जाएगी सम्मान प्रोत्साहन राशि-सत्यदीप ।

 तोलाराम मारू/city express news/श्रीडूंगरगढ-बीकाननेर।राजस्थान में शाकद्वीपीय समाज के बच्चों को उनके मेडिकल अथवा आई आई टी की कोचिंग हेतु प्रतिभा सम्मान निधि स्वरुप योग्य और प्रतिभावान छात्रों को 35000रूपये प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
 इस हेतु जानकारी देते हुए राजस्थान प्रांतीय महासभा के अध्यक्ष और शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति बीकानेर के संयोजक सदस्य सत्यदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि
 इसके अतिरिक्त जिन मेधावी विद्यार्थी ने इस वर्ष कक्षा 10में 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त कर सामाजिक प्रतिभा का परिचय दिया है। 
उनको भी प्रोत्साहन राशि2500रूपये प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
 इस योजना में इस साल चूरू, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ,ओर श्रीगंगानगर, जिले सहित सीकर जिले के फतेहपुर शहर को भी शामिल किया गया है।
समाज के पात्र विद्यार्थी 30 जून 2022तक आवेदन समिति के समक्ष अंकतालिका की छाया प्रति के साथ प्रेषित कर सकते हैं।

No comments