ब्रेकिंग न्यूज़

खत्री मोदी समाज के टॉपर छात्र छात्राओं को सम्मानित होने का अवसर आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि आज।

बीकानेर।वर्तमान में कक्षा 12वीं के रिजल्ट आने के पश्चात जिन्होंने केवल कक्षा 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनका प्रोत्साहन बढ़ाने हेतु श्री खत्री मोदी समाज सेवा समिति द्वारा छात्र छात्राओं का उच्च स्तर पर सम्मान किया जाएगा। 
श्री खत्री मोदी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी ने बताया समाज के होनहार छात्र छात्राओं ने टॉपर के रूप में समाज का नाम रोशन किया है इस अवसर पर टॉपर को सम्मानित किया जाएगा जो 90% से अधिक हैं। 
व अपनी मार्कशीट एवं फोटो 9588240746 दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप करें ! एवं बाकी जो भी विद्यार्थी है जिन्होंने हर कक्षा क्षेत्र में अच्छे अंक हासिल किए हैं । 
उनके लिए दिसंबर 2022 अंतिम रविवार को खत्री मोदी शिक्षा अवार्ड 2022 के कार्यक्रम में सम्मानित हेतु आवेदन लिए जाएंगे जिस कार्यक्रम में तकरीबन 1500 के आसपास छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। 
इस कार्यक्रम के लिए जल्द ही समिति के पदाधिकारियों की बैठक में तिथि निर्धारित की जाएगी जिसकी सूचना समाज के हर घर तक पहुंचा दी जाएगी। 

No comments