रोटरी राॅयल्स ने स्व. विरेन्द्र चौधरी की जयंती 250 पौधे लगाए, रोटरी राउंडटाउन और के डी होम डिलीवरी सर्विसेज बने सहभागी।
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स द्वारा दिवंगत श्री विरेन्द्र चौधरी जी की जयंती दिवस पर आज उनकी कर्मस्थली बीकानेर अभियांत्रिकी महाविद्यालय में 250 बड़े आकार के उपयोगी पौधे लगाए गए।
क्लब अध्यक्ष एवम अभियांत्रिक महाविद्यालय के प्राचार्य रोटे डॉ. मनोज कुड़ी ने बताया की रोटरी द्वारा हर वर्ष इस विशेष दिवस पर अभियांत्रिकी महाविद्यालय में श्रद्धांजलि स्वरूप सेवार्थ प्रकल्प किये जाते हैं।
आज के आयोजन में बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वी सी श्रीमान अंबरीश शरण विद्यार्थी जी ने दिवंगत विरेन्द्र जी चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए एवम इस वृहद स्तर के पौधारोपण को आज के समय की अहम आवश्यकता बताया।
क्लब के वरिष्ठ रोटे राजेश बावेजा ने बताया कि आज यहां विभिन्न उपयोगी किस्म के पौधारोपण के साथ साथ इनके लिए आवश्यक जीवनदायिनी जल आपूर्ति हेतु ड्रीपिंग की भी व्यवस्था की गई है।
पर्यावरण संरक्षण हेतु सदैव अग्रणी रहने वाली रोटरी राउंडटाउन की युवा टीम ने इस आयोजन में क्लब अध्यक्ष रोटे देवेंद्र सिंह, रोटे सुरेंद्र जोशी, रोटे निधीशंकर मोदी सहित सहभागिता निभाई, एवम इस प्रकार के आयोजन को निरंतर करवाने हेतु संकल्प लिया।
इसी प्रकार रोटरी राॅयल्स की सेवा से प्रेरणा ले, के डी होम डिलीवरी सर्विसेज के नितेश गोयल जी ने हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हुए अपने साथी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ अपनी पूरी टीम सहित इस उपयोगी प्रकल्प में भागीदारी निभाई।
आज के प्रकल्प में रोटरी टीम से क्लब अध्यक्ष, सचिव सहित वरिष्ठ रोटे राजेश बवेजा, रोटे पंकज पारीक, रोटे डॉ विशाल गौड़, रोटे नितेश गोयल, रोटे देवेंद्र सिंह, रोटे सुरेंद्र जोशी, रोटे निधि शंकर मोदी, रोटे ऋतुराज सोनी, रोटे डॉ पुनीत खत्री के साथ साथ अभियांत्रिकी महाविद्यालय से सभी प्रशासनिक एवम कार्मिक स्टाफ ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया एवम कार्यक्रम के समापन पर टीम रोटरी का आभार व्यक्त किया।
आभार
रोटे डॉ श्री मनोज कुड़ी (अध्यक्ष)
रोटे इंजी. राजीव माथुर (सचिव)
रोटरी क्लब आफ बीकानेर राॅयल्स




No comments