पुकार बैठकों में दी हेपेटाइटिस से बचाव की जानकारी मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण के लिए लगी 490 पाठशालाएं
बीकानेर 20 जुलाई। बुधवार को जिले भर में आयोजित 490 पुकार बैठकों में गर्भवती महिलाओं व किशोरियों सेे हेपेटाइटिस रोग संक्रमण व लीवर के स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चा की गई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार हेल्दी लिवर कैंपेन को पुकार से जोड़ दिया गया है।
महिलाओं को हेपेटाइटिस ए, बी, सी व ई के कारण, बचाव व उपचार की जानकारी दी गई। उन्हें नियमित घरों की पानी की टंकियों को साफ करने व स्वच्छ भोजन आदतों को अपनाने का संदेश दिया गया।
मौके पर ही हेपेटाइटिस को लेकर प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग कर आवश्यकतानुसार लैब टेस्ट के लिए रेफर भी किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने बताया कि पुकार कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को कुल 490 बैठकें आयोजित हुई।
इन बैठकों में 11,226 प्रतिभागियों ने हिस्सा 3,798 गर्भवतियां शामिल रही। इनमें से आवश्यकता अनुसार 4,505 प्रतिभागियों की हिमोग्लोबिन को लेकर स्क्रीनिंग व टेस्ट किए गए।




No comments