ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस कर रही हैं छात्राओं को ट्रेंड, सीख रही है उन्हें आत्मरक्षा के गुर

बीकानेर। बीकानेर में आईजी ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक योगेश यादव की पहल पर न केवल पुलिस अपराध व अपराधियों पर लगाम लगा रही है, 
बल्कि दिन-प्रतिदिन महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध की रोकथाम के चलते उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सीखा रही है। इसी दिशा में मंगलवार को राजकीय महारानी व लेडी एल्गिन
 स्कूल में सिटी कोतवाली थाना की महिला कांस्टेबलों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाते हुए उन्हें अभ्यास करवाया। 
कांस्टेबल मंजू विश्नोई ने बताया कि इससे छात्राएं अपने पर आने वाली किसी भी मुसीबत का आसानी से सामना कर सकी। इससे न केवल वह खुद सुरक्षित रहेगी, बल्कि अपराध पर भी लगाम लगेगी।

No comments