भगवान शिव को सबसे प्यारा महिना सावन की आज से शुरुआत, शिवालयों में लगा शिवभक्तों का तांता
बीकानेर। शिव भोले, भगवान शिव को सबसे प्रिय माह सावन आज से शुरू हो गया है। यह महिला 12 अगस्त तक चलेगा। सावन माह की शुरूआत होने के साथ ही शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगने लगा है।
अभिषेक, रुद्राभिषेक, शिव महिमा सहित अनेक प्रकार के अनुष्ठान पूरे माह चलेंगे। किंतु सावन के सोमवार को विशेष रूप से शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रहेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है।
कहा जाता है कि इस माह में शिव आराधना करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस माह में शिव भक्त भगवान का जलाभिषेक करने के लिए कांवड यात्राएं निकालते हैं।




No comments