ब्रेकिंग न्यूज़

अर्न्तराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल (डीपीआईएस) व बीकानेर जिला शतरंज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान मेंअर्न्तविद्यालय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

बीकानेर। 20 जुलाई 2022 को अर्न्तराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल (डीपीआईएस) व बीकानेर जिला शतरंज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में
अर्न्तविद्यालय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के कर कमलों द्वारा किया गया । दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल बीकानेर की निदेशक महोदया श्रीमती स्वाति पारीक व प्राचार्य श्रीमती टियाशा साहा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।
प्राचार्य ने संभागीय आयुक्त से प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए बताया कि बीकानेर के 20 स्कूलों के 70 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । 
सभी शिक्षकों का परिचय संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन से कराया गया व उन्होंने इस तरह के आयोजन को सराहा और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के स्वांगीण/मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है ।

No comments