गुरु पूर्णिमा पावन पर्व पर सनराइज अकादमी माध्यमिक विद्यालय में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुरु पूर्णिमा पावन पर्व पर सनराइज अकादमी माध्यमिक विद्यालय में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर चरणों में पुष्प अर्पित कर वंदन अभिनंदन किया।
बच्चों ने भावपूर्ण विचारो द्वारा अपने गुरुजनों के प्रति आदर को प्रकट किया शिक्षकों ने भी अपने आशीषवचनों द्वारा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।
।्रधानाचार्या श्री मती इन्द्रा बालेचा ने सनातन संस्कृति का महत्व बताते हुए गुरु के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव रखने का संदेश दिया और तकनीकी और किताबी शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक और चारित्रिक बल को विकसित करने पर बल दिया|
विद्यालय के छात्र देवेश जोशी एवं कुनाल शर्मा ने गुरु व्यास रुप धारण कर प्रसाद वितरण किया गुरुजनों की वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




No comments