ग्राम मोमासर में सार्वजनिक विश्रामलय का भूमि पूजन और एक पार्क में लगी अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।, श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारु
ग्रामपंचायत सरपंच सरिता संचेती व उपसरपंच जुगराज संचेती ने मोहन लाला आनंद डागा परिवार , हाल निवासी अहमदाबाद द्वारा विश्रामालय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य विद्वान पंडितों के सानिध्य में सम्पन्न करवाया वहीं लाछड़सर रोड पर सुरवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित अम्बेडकर पार्क में मूर्ति का अनावरण भी किया गया।
सुमेरमल पटावरी ट्रस्ट से जुड़े प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा ने बताया कि ग्रामपंचायत भवन का कार्य शुरू कर दिया है जो गणतंत्र दिवस तक तैयार हो जाएगा।
पंचायत भवन आधुनिक तकनीकी युक्त तीन कमरों सहित प्रशाल व कॉन्फ्रेंस रूम समेत मिनी सेक्रेटरेट का रूप दिया जाएगा।
गौरतलब रहे भामाशाह जैन ने अपनी मोमासर की यात्रा के दौरान टीम सरपंच की मांग पर ग्राम पंचायत के नए भवन को बनाने की स्वीकृति प्रदान की थी।
इस अवसर पर उनके परिवार जनों में अशोक पटावरी, हंसराज पटावरी, चैनरूप पटावरी, किरणदेवी पटावरी, गोपाल गोदारा, चंदनाराम गोदारा, हुनताराम गोदारा, मनफूल गोदारा, उदराम गोदारा, आसुराम नैन, भवराराम सहू, जगदीश बैरा समेत समस्त वार्डपंच मौजूद थे।




No comments