ब्रेकिंग न्यूज़

ब्लड ऑन कॉल के अंतर्गत तेयुप राजाराजेश्वरी नगर द्वारा रक्तदान।

दिनांक : 17 सितम्बर 2022। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव ब्लड ओन कॉल के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद राजाराजेश्वरी नगर के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों को प्लाज्मा और रक्तदान किया जा रहा है।
 के अंतर्गत आज बन्नेरघट्टा रोड़ स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में अपना ईलाज करवाने आये श्री अशोक चौरड़िया को ३ यूनिट रक्त की तत्कालीन आवश्यकता पड़ने पर युवा रक्तवीर श्री नरेश बाँठिया,श्री देवेन्द्र नाहटा,श्री रिषभ गिड़िया ने रक्तदान को महादान समझकर तुरंत हॉस्पिटल जाकर रक्तदान किया। तेयुप संगठन मंत्री श्री प्रकाश बैद ने सभी रक्तदाताओं एवं मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के स्थानीय संयोजक श्री बिकास छाजेड़ का आभार व्यक्त किया जो समय समय पर कार्यकर्ताओं को ब्लड डोनेशन हेतु जागरूक करते रहते है l फोर्टिस हॉस्पिटल की ओर से डॉक्टर ने कहा की आज हम रक्तदान अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सभी रक्तदाताओं को इस नेक काम के लिए बधाई और धन्यवाद देते हैं हमें यकीन है कि आप जैसे कई अन्य सार्वजनिक उत्साही व्यक्ति द्वारा इस महान कार्य का अनुकरण किया जाएगा। 


No comments