सारस्वत ब्राह्मण कुण्डिय ट्रस्ट धर्मशाला हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। (तोलाराम मारू)। धर्म नगरी हरिद्वार में सारस्वत ब्राह्मण कुण्डिय ट्रस्ट द्वारा श्रीमदभागवत पुराण की कथा का आयोजन किया जायेगा।
सारस्वत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री डूंगरगढ़ के रिड़ी निवासी सत्यनारायण भारद्वाज तथा तोलाराम तावनिया श्रीडूंगरगढ़ ने बताया हरिद्वार में श्रीमदभागवत पुराण की कथा 19/9/22 सोमवार से 25/9/22 रविवार श्राद्ध पक्ष अमावस्या तक ओर प्रवेश मुहूर्त 26/9/22 सोमवार प्रथम नवरात्रि को होगा । आयोजन के दौरान ठहरने व भोजन चाय नाश्ता की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी सारस्वत ब्राह्मण कुण्डिय ट्रस्ट हरिद्वार की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारीयो भामाशाहो अन्य सभी से प्रचार प्रसार कर आयोजन अधिक से अधिक लोगों को आने का आग्रह किया जा रहा है। राष्टीय अध्यक्ष सत्यनारायण भारद्वाज ने समाज की धर्म शाला के निर्माण में सहभागी रहे सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।




No comments